Skip to content
Free Domestic Shipping on all orders above INR 1000
Free Domestic Shipping on all orders above INR 1000

Haryana Mein Regional Media Evam Sikshan

by Dr. Abhinav

Rs. 1,295.00

Inclusive of all taxes

In stock Ships within 1-2 business days.

Buy from:

Atlantic Amazon Flipkart

Format:

About the Book

प्रस्तुत पुस्तक हरियाणा में रीजनल मीडिया एवं शिक्षण में पत्रकारिता से संबंधित जानकारियों को कलमबद्ध किया गया ताकि भावी पत्रकारों को इस पुस्तक के माध्यम से कुछ सीखने को मिल सके। हरियाणा में रीजनल मीडिया, समाचार, विचारों, शिक्षा की योजनाएं और जानकारिया को लोगों तक पहुँचाने का माध्यम है और समाज को जागरूक रखने में मदद करता है।

इस पुस्तक में पांच अध्याय हैं, अध्याय-एक में हरियाणा प्रांत के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला है।

अध्याय-दो में हरियाणा के स्थानीय प्रिंट मीडिया की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति का शोधपूर्ण रूप से अध्ययन करके तथ्यों को संग्रहित करने का प्रयास किया गया है। इसके साथ-साथ प्रत्येक जिलें की जनसंख्या, राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं अन्य मुख्य बिंदुओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है। अध्याय-तीन में हरियाणा के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संबंध में प्रकाश डाला गया है। जिसके अंतर्गत ऑल इंडिया रेडियो केंद्र, सामुदायिक रेडियो केंद्र, एफ.एम. चैनल्स, टी.वी. न्यूज. चैनल्स, स्थानीय यू-ट्यूब आधारित न्यूज़ चैनल्स, मीडिया में करिअर मुख्य बिंदु सम्मिलित है।

अध्याय-चार में मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों की स्थिति, मीडिया अवार्ड, मीडिया कर्मियों के लिए पेंशन योजना, वरिष्ठ पत्रकार पेंशन भोगी योजना, हरियाणा में मीडिया संगठन, रीज़नल प्रिंट मीडिया की समस्याएं एवं भविष्य में संभावनाएं, विज्ञापन की समस्याएं सम्मिलित हैं। हरियाणा में स्थानीय प्रिंट मीडिया की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन करने के लिए राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों से बातचीत के अंशों को भी सम्मिलित किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के पत्रकारों को प्रोत्साहन स्वरूप मीडिया अवार्ड और जीवनभर पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा में लगे रहे वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पत्रकार पेंशन योजना का विवरण दिया गया है।

अध्याय-पांच के अंतर्गत हरियाणा में मीडिया शिक्षण और करिअर के माध्यमों के बारे में विस्तृत विवरण देने का प्रयास किया गया है। इस प्रयास के तहत राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा राजकीय स्कूलों में मीडिया शिक्षण से संबंधित शिक्षक, कोर्स और सीटों पर डेटा सहित विशेष जानकारियां साझा की गई है। प्रस्तुत पुस्तक में समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं, सामुदायिक रेडियो केद्रों, एफ.एम. चैनलों, जिलों की सामाजिक, राजनैतिक, स्वास्थ्य, शिक्षा के संबंध में अत्याधिक डेटा का प्रयोग करते हुए आंकड़ों को दर्शाया गया है।

Language

Hindi

Publisher

Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd

Publication date

29 December 2023

ISBN-13

9788126938421

ISBN-10

8126938420

Product details

Binding
Hardcover
Original price (MRP)
Rs. 1,295.00
Item weight
480 g
Author
Dr. Abhinav
Language
Hindi
Publisher
Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd
Publication date
29 December 2023
ISBN-10
8126938420