Skip to content
Free Domestic Shipping on all orders above INR 1000
Free Domestic Shipping on all orders above INR 1000

Madhyakaalin Bharat Ka Itihaas: Dillik Sultanat Ke Tughlaq, Saiyyad Ewam Lodi Sultan Aur Onka Samay (1320 A.D.-1526 A.D.)

by Manik Lal Gupt
Save 15% Save 15%
Original price Rs. 295.00
Original price Rs. 295.00 - Original price Rs. 295.00
Original price Rs. 295.00
Current price Rs. 251.00
Rs. 251.00 - Rs. 251.00
Current price Rs. 251.00
Book cover type: Hardcover

प्रस्तुत पुस्तक 'दिल्ली सल्तनत के तुगलक, सैयद एवं लोदी सुल्तान और उनका समय' में इतिहास के प्रति यथासम्भव व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुये महत्त्वपूर्ण अनुसंधानों तथा विश्लेषणात्मक तथ्यों को प्रस्तुत करने का प्रयास निहित है। इस पुस्तक में समाज को गतिशील रखने वाली संस्थाओं का पूर्ण विवेचन किया गया है। इतिहास की आधुनिक संकल्पना में राजनीतिक घटनाओं का इतना महत्त्व नहीं है जितना कि उन संस्थाओं का जिनके कारण किसी देश की संस्कृति अपने उन मौलिक सिद्धान्तों को अक्षुण्ण रखती है जो उसे बड़ी से बड़ी विघ्न-बाधाओं का सामना करके आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। भारतीय इतिहास की मुख्य धाराओं को अंकित करने की दिशा में, इस पुस्तक में, कुछ अधिक उपलब्धि सम्भव हुई है।
विवेचित युग (1320 ई.--1526 ई.) निस्सन्देह भारत के राजनीतिक इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह देश के आर्थिक इतिहास में नये युग का सूत्रपात था; इस तथ्य की गहरी छान-बीन पुस्तक में निहित है।

डॉ. मानिक लाल गुप्त, सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष (इतिहास), वाई.डी. पोस्ट-ग्रेजुएट कालेज, लखीमपुर खीरी (सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय कानपुर) से सम्बद्ध, चर्चित इतिहास लेखक हैं। इनके द्वारा लिखित पुस्तकें कान्स्टीट्यूश्नल डेवलपमेंट ऑफ इंडिया; सोर्सेज ऑफ मुगल हिस्ट्री; भारतीय विदेश नीति और निकटतम पड़ोसी राष्ट्र; इतिहास-स्परूप, अवधारणायें एवं उपयोगिता; मध्यकालीन भारत (चार भाग में); प्राचीन भारत (एटलांटिक पब्लिशर्स, नई दिल्ली से प्रकाशित); विश्व इतिहास (कालेज बुक डिपो, जयपुर से प्रकाशित); ब्रिटिश हिस्ट्री (साइंटिफिक पब्लिशर्स, जोधपुर से प्रकाशित); ऐतिहासिक मानचित्रवली (साहित्य भवन, आगरा से प्रकाशित); भारतीय संस्कृति; आधुनिक भारत; यूरोप का इतिहास (साहित्य रत्नालय, कानपुर से प्रकाशित) विशेष चर्चित रही हैं। सम्प्रति आप 'भारत-विभाजन' पर शोध-कार्य में संलग्न हैं।.

  • Publisher: Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd
  • Publisher Imprint:
  • Publication Date:
  • Pages: 136
  • ISBN13: 9788171567751
  • Item Weight: 160 grams
  • Original Price: 295.0 INR
  • Edition: N/A
  • Binding: Hardcover