Ravi Yadav
प्रो. (डॉ) रवि प्रकाश यादव(जन्म: 23 नवंबर 1969) ने एम.ए. की डिग्री पटना विश्वविद्यालय से और पी-एच.डी. तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। वर्तमान में आप तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के विश्वविद्यालय औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंध विभाग में कार्यरत हैं। प्रो. (डॉ) रवि प्रकाश यादव यूनिवर्सिटी प्रोफेसर हैं। आपने 1996 से विश्वविद्यालय में निरन्तर अपनी सेवाएं दी हैं। अब तक आपके 60 से अधिक शोध आलेख प्रकाशित हो चुके हैं, और लेखक एवं संपादक के रुप में आपकी 21 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आपके मार्गदर्शन में 15 शोधार्थियों ने पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। आपकी प्रमुख पुस्तकों में बाल श्रम: समस्या एवं समाधान (2008), भारत में महिला श्रमिक (2011), और चाइल्ड लेबर इन इंडिया (2012) शामिल हैं, जिनका विमोचन प्रमुख नेताओं ने किया।