Skip to content
Free Domestic Shipping on all orders above INR 1000
Free Domestic Shipping on all orders above INR 1000

Adhunik Rajnitik Vicharak

by Chandra Deo Prasad
Save 15% Save 15%
Original price Rs. 695.00
Original price Rs. 350.00 - Original price Rs. 695.00
Original price Rs. 695.00
Current price Rs. 591.00
Rs. 298.00 - Rs. 591.00
Current price Rs. 591.00
Book cover type: Hardcover

इस पुस्तक के अंतर्गत बेन्थम, हीगल, जे.एस. मिल, टी.एच. ग्रीन और कार्ल मार्क्स के विभिन्न सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया है। बेन्थम -एक व्यक्तिवादी, उपयोगितावादी तथा सुधारवादी विचारक था। अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख-उसके सिद्धांतों का मूल मंत्र था। हीगल -एक आदर्शवादी विचारक था, जिसने राज्य को पृथ्वी पर ईश्वर के आगमन के रूप में देखा था। वह अपने युग का महान आदर्शवादी विचारक था, जिसने अपने सिद्धांतों से संपूर्ण जगत को प्रभावित किया है। जे.एस. मिल -बेन्थम का सच्चा शिष्य था। उसने अपने गुरु की उपयोगितावाद में आवश्यक संशोधन कर, उसके रूप को अधिक जीवंत बनाया है। उसकी पुस्तक On Liberty स्वतंत्रता पर एक अनूठा लेख है। टी.एच. ग्रीन -एक आदर्शवादी विचारक था। उसकी पुस्तक Lectures on the Principles of Political Obligation ऑक्सफोर्ड कक्षाओं में छात्रें को 1879-80 में दिए गए भाषणों का संकलन है जो राजनीतिक विचारधारा का एक अमूल्य साहित्य है। कार्ल मार्क्स -आधुनिक युग का मजदूरों और गरीबों का मसीहा था। उसकी पुस्तकें The Communist Manifesto और Das Capital समाजवाद और साम्यवाद पर क्रांतिकारी विचारों से ओत-प्रोत हैं। वह "विश्व के मजदूरो एक हो जाओ" जैसा नारा देने वाला क्रांतिकारी विचारक था।

चन्द्रदेव प्रसाद (जन्म 17-1-1940 चतरा, झारखंड) एम.ए. (राजनीति एवं इतिहास) एवं पीएच. डी., रांची कालेज, रांची; किसान कालेज, सोहसराय; एच.डी. जैन कालेज, आरा; गया कालेज, गया; तथा मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। आप मगध विश्वविद्यालय में डीन ऑफ सोशल साइन्स के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।

  • Publisher: Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd
  • Publisher Imprint:
  • Publication Date:
  • Pages: 320
  • ISBN13: 9788126917259
  • Item Weight: 380 grams
  • Original Price: 695.0 INR
  • Edition: N/A
  • Binding: Hardcover