Samajik Sarvekshan Ewem Anusandhan
About the Book
सामाजिक सर्वेक्षण एक वैज्ञानिक अध्ययन है, एक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं के विषय में विश्वसनीय तथ्यों का विस्तृत संकलन किया जाता है। इसकी सहायता से किसी भी पक्ष, विषय या समस्या का खोजपूर्ण निरीक्षण किया जाता है तथा उससे सम्बन्धित विश्वसनीय, विस्तृत तथ्यों का संकलन करके वास्तविक एवं प्रयोगसिद्ध निष्कर्ष निकाले जाते हैं। इन निष्कर्षों के आधार पर रचनात्मक योजनाओं का निर्माण करके समाज सुधार और समाज कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। प्रस्तुत पुस्तक में सामाजिक सर्वेक्षण एवं अनुसंधान विषय पर विस्तृत, गहण एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। इसमें विषय से सम्बन्धित विभिन्न पहलूओं यथा तथ्य, सिद्धान्त एवं अवधारणा; अनुसंधान की वैषयिकता एवं उपकल्पना; तथ्यों के विभिन्न स्रोत; अनुसंधान की विभिन्न प्रविधियाँ तथा उनकी उपयोगिता एवं महत्व; अनुसंधान की तुलनात्मक विधि; संकलित तथ्यों का व्यवस्थित अध्ययन, व्याख्या एवं विश्लेषण, आंकड़ों का क्रमबद्ध वैज्ञानिक प्रस्तुतिकरण; तथा प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिक निष्कर्ष निकालने की विधि पर चरणबद्ध रूप से व्यापक प्रकाश डाला गया है। सरल, स्पष्ट और सहज भाषा में लिखी गई यह पुस्तक सामाजिक सर्वेक्षण एवं अनुसंधान विषय पर एक निर्देशिका है। यह पुस्तक विद्यार्थियों, अनुसंधानकर्ताओं, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं एवं व्यक्तियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित होगी। संक्षेप में, अनुसंधान एवं सर्वेक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के लिए यह पुस्तक अपरिहार्य है।
Language
Hindi
Publisher
Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd
Publication date
22 May 2009
ISBN-13
ISBN-10
- Binding
- Hardcover
- Original price (MRP)
- Rs. 750.00
- Item weight
- 370 g
- Author
- Hari Kishan
- Language
- Hindi
- Publisher
- Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd
- Publication date
- 22 May 2009
- ISBN-13
- 9788126910403
- ISBN-10
- 8126910402
Product details
- Binding
- Hardcover
- Original price (MRP)
- Rs. 750.00
- Item weight
- 370 g
- Author
- Hari Kishan
- Language
- Hindi
- Publisher
- Atlantic Publishers & Distributors (P) Ltd
- Publication date
- 22 May 2009
- ISBN-13
- 9788126910403
- ISBN-10
- 8126910402